प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल और लुक लगता है आजकल उनके फैंस नहीं आ रहा है पसंद तभी तो सोशल मीडिया पर उनके ट्रोल होने की खबरें आम बात हो गयी हैं।
अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक गीत को अपना सुर देने के लिए अमेरिका से लौटी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसकी कई लोगों ने तारीफ की वहीं कुछ फैंस ने जब गौर किया तो ये सवाल कर दिया कि उन्होंने फिरसे नोज जॉब क्यों करवाई है ?
इस फोटो को लेकर कई लोगों ने नकारत्मक प्रतिक्रिया दी है। इस तस्वीर में उनकी नाक को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी प्रियंका को उनकी नोज सवाल किये जा चुके हैं। कुछ दिनों पहले श्रुति हसन को भी इसी तरह ट्रोल किया गया था लेकिन श्रुति ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं दी।
Add Comment